भारत जोड़ो यात्रा का घरौंडा में हुआ जोरदार स्वागत, बच्चों से भी मिले राहुल गांधी
punjabkesari.in Saturday, Jan 07, 2023 - 09:00 PM (IST)

घरौंडा(विवेक राणा): राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कोहंड में दो घंटे देरी से शुरू हुई। उनका जनसैलाब सड़कों पर देखने को मिला। कोहंड से दहा बजीदा तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। राहुल गांधी के आगमन से कार्यकर्ताओं में काफी खुशी देखने को मिली। उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए लोगों की होड लगी रही। इस दौरान वह बच्चों से मिलते नजर आए।
यात्रा में दीपेंद्र हुड्डा समेत कांग्रेस बड़े नेता रहे मौजूद
शनिवार की सुबह राहुल गांधी को छह बजे भारत जोड़ो यात्रा कोहंड से शुरू करनी थी, लेकिन राहुल गांधी अपनी माता सोनिया गांधी का तबियत जाने के लिए शुक्रवार की रात को ही दिल्ली निकल गए थे। जिसकी वजह से राहुल गांधी कोहंड में करीब आठ बजे पहुंचें और अपनी यात्रा शुरू की। कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र हुड्डा, राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र राठौर, रणदीप सुरजेवाला, प्रदेश सचिव रघबीर संधू, भूपेंद्र लाठर, नैनपाल राणा, टेकचंद कैमला, अनिल राणा, पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान जैसे नेता राहुल गांधी के साथ चलते नजर आए। कोहंड से लेकर मधुबन तक राहुल गांधी का जोरदार स्वागत कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। राहुल गांधी की यात्रा के दौरान समर्थक अपने-अपने नेताओं के समर्थन में नारे लगाते दिखाई दिए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)