मंत्री ना बनाए जाने पर भव्य बिश्नोई का सोशल मीडिया पर पहले छलका दर्द, फिर कुछ घंटों के बाद डिलीट की पोस्ट
punjabkesari.in Monday, Mar 25, 2024 - 08:28 PM (IST)

हरियाणा डेस्क : प्रदेश में लोकसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। भाजपा ने दर रात लोकसभा प्रत्याशियों की पांचवीं लिस्ट जारी की जिसमें हरियाणा में बची हुई चार सीटों का इंतजार खत्म हो गया है। भाजपा ने हरियाणा की बची हुई हिसार, कुरुक्षेत्र, सोनीपत और रोहतक लोकसभा सीट से प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
बड़ी बात यह रही कि कई भाजपा नेताओं को लोकसभा टिकट का इंतजार था जिसमें भव्य बिश्नोई व कुलदीप बिश्नोई भी थे। भाजपा ने न तो पिता को लोकसभा की टिकट दी बल्कि बेटे को भी कोई मंत्री पद नहीं दिया। भव्य बिश्नोई ने ट्वीटर हैंडल एक्स लिखा कि राजनीति में आपकी लोकप्रियता ही अक्सर आपकी सबसे बड़ी कमज़ोरी साबित होती है।
भव्य का ट्वीट:
लेकिन कुछ घंटों के बाद ही भव्य बिश्नोई ने सोशल मीडिया से अपना ये ट्वीट डिलीट कर दिया, हालांकि इसके पीछे का कारण क्या रहा है। ये तो खुद भव्य बिश्नोई ही बता पाएंगे। वहीं टिकट ना मिलने पर बिश्नोई समाज ने ट्विटर पर नाराज होकर ट्रेंड भी चला दिया है।
ये हैं हरियाणा में भाजपा लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार
अंबाला - बंतो कटारिया
भिवानी-महेंद्रगढ़- चौधरी धर्मबीर सिंह
फरीदाबाद- कृष्णपाल गर्जुर
गुरुग्राम- राव इंद्रजीत सिंह
हिसार- रणजीत सिंह
कुरुक्षेत्र- नवीन जिंदल
रोहतक- अरविंद शर्मा
सिरसा- अशोक तंवर
करनाल- मनोहर लाल
सोनीपत- मोहन बड़ोली
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)