किलिमंजारो की चोटी फतेह करने वाले दूसरे हरियाणवी बने भिवानी के वरूण

punjabkesari.in Monday, Sep 23, 2019 - 09:55 PM (IST)

भिवानी (अशोक): भिवानी के पर्वतारोही वरूण ने दक्षिण अफ्रीका के किलिमंजारो पर्वतश्रेणी पर तिरंगा झंडा फहराकर प्रदेश व देश का मान बढ़ाया है। भिवानी पहुंचने पर रेलवे स्टेशन पर ही भिवानीवासियों ने ढ़ोल नंगाड़ों व फूलों व रूपयों की मालाओं के साथ पर्वतारोही वरूण का भव्य स्वागत किया। 

PunjabKesari, Haryana

अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी के रूप में किलिमंजारो की पहचान है, जिसकी ऊंचाई पांच हजार 895 मीटर है तथा इस चोटी पर चढऩे का सक्सेस रेट 65 प्रतिशत के लगभग रहा है। भारत के 10 सदस्यीय दल के साथ सात दिन में किलिमंजारो की चोटी पर तिरंगा फहराने वाले वे प्रदेश के दूसरे पर्वतारोही है। भिवानी के निवासियों ने रेलवे जंक्शन से ही ढोल नंगाड़ों के साथ पर्वतारोही वरूण महता का स्वागत शुरू किया, जिसके बाद शहर के विभिन्न चौराहों से होते हुए विजय जुलूस निकाला। 

PunjabKesari, Haryana

वरूण ने बताया कि वे अब रशिया के एलबुश पर्वत पर तिरंगा फहराने की तैयारी कर रहे हैं। अप्रैल 2020 में उनका मकसद ऐवरेस्ट पर्वत पर तिरंगा फहराना है, इसके लिए वे अपनी तैयारियों में जुटे हुए है। उन्होंने बताया कि एवरेस्ट पर जाने के लिए उन्हे खेल मंत्रालय व प्रदेश सरकार से आर्थिक मदद की आवश्यकता रहेगी, क्योंकि उन्होंने अब तक अपनी बहन से पैसे लेकर किलिमंजारो की चोटी पर तिरंगा फहराया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static