चुनाव समिति के सहारे भूपेंद्र यादव की हरियाणा की राजनीति में एंट्री, अहीरवाल बेल्ट के कई चेहरों को भाजपा ने दी तवज्जो
punjabkesari.in Tuesday, Feb 20, 2024 - 08:36 PM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): दक्षिण हरियाणा अहीरवाल बेल्ट से सम्बंधित कई बड़े चेहरों को भजपा चुनाव समिति में तवज्जो दी है गई है। भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों के चयन से लेकर अन्य सभी निर्णयों में अहम भूमिका निभाने वाली चुनाव समिति का गठन कर दिया है। इस समिति के गठन के माध्यम से भाजपा ने कई अहम संदेश दिए हैं। लंबे समय से सियासी अटकलों का बाजार गरम रखने वाले केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की इस समिति के माध्यम से हरियाणा की राजनीति में एंट्री हो गई है।
मंगलवार को भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार भाजपा चुनाव समिति में प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, राव इंद्रजीत, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, गृहमंत्री अनिल विज, पूर्व राष्ट्रीय सचिव सुधा यादव, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, मंत्री कंवर पाल, प्रदेश महामंत्री फणींदरनाथ शर्मा, विधायक मोहनलाल कौशिक, महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा पिर्यदर्शी को शामिल किया गया है। इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश भाजपा प्रभारी बिप्लब देव तथा राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र नागर को इस कमेटी में बतौर विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किया गया है।
काफी अर्से से चर्चा चल रही है कि भुपिंदर यादव हरियाणा से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।भुपिंदर यादव अहीरवाल बेल्ट में सक्रियता बढ़ा भी चुके हैं।दक्षिण हरियाणा अहीरवाल बेल्ट से सम्बंधित कई बड़े चेहरों को भजपा चुनाव समिति में तवज्जो दी है।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)