बाइक पर अपने साथी के साथ घर जा रहा था प्लंबर, तेज रफ्तार ट्राले ने मारी टक्कर, मौत

punjabkesari.in Saturday, Oct 26, 2019 - 07:46 PM (IST)

सोनीपत(पवन राठी): गोहाना में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। महम रोड पर देर रात बाइक को ट्राला ने टक्कर मार दी। बाइक सवार रविंद्र (25) निवासी कृष्ण निवासी गौतम कॉलोनी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। एंबुलेंस के लिए फोन किया, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। इससे गुस्साएं कॉलोनी के लोगों ने महम रोड पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। 

PunjabKesari, haryana

सूचना के बाद थाना शहर से पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया और शव को सिविल अस्पताल में पहुंचाया। रोड पर करीब आधा घंटा तक जाम लगा रहा। पुलिस ने ट्राला चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के अनुसार रविंद्र प्लंबर का कार्य करता था। शाम को वह घर की तरफ जा रहा था। 

जब वह महम रोड पर देवीलाल नगर के पास पहुंचा तो तेज गति से आ रहे एक ट्राले ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क पर गिर गई। रविंद्र और उसका साथी भी सड़क पर गिर गए। चोट लगने के कारण रविंद्र की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। 

PunjabKesari, haryana

वहीं सूचना के बाद कॉलोनी के लोग भी सड़क पर पहुंच गए। उन्होंने ट्राला का पीछा किया। परिजनों ने एंबुलेंस के लिए कॉल की, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंचे। इससे गुस्साए कॉलोनी के लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सूचना के बाद थाना शहर से पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने कॉलोनी के लोगों को समझाया। परिजनों के अनुसार रविंद्र शादीशुदा था और करीब आठ माह का लड़का था। घटना की सूचना के बाद कॉलोनी निवासी अस्पताल में पहुंचे। इससे अस्पताल में भी लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

पुलिस कर्मी अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया शव
काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं मिली। लोगों ने बताया कि जब एंबुलेंस के लिए फोन किया तो कर्मचारियों ने कहा कि एंबुलेंस नहीं हैं। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने अपनी गाड़ी में शव सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर शव को पोस्टमार्टम रूम तक लेकर जाने के लिए स्ट्रैचर तक नहीं मिला। पोस्टमार्टम रूम के पास रखी एक चारपाई पर शव को डालकर अंदर लेकर गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static