बाइक सवार बदमाशों ने महिला का पीछा कर झपटा फोन, CCTV में कैद बदमाश

punjabkesari.in Monday, Sep 18, 2023 - 10:12 AM (IST)

पानीपत : पानीपत शहर के दीवान नगर में महिला से बाइक सवार बदमाशों द्वारा फोन झपटने का मामला सामने आया है। बदमाश क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। इस मामले की शिकायत को पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

खाना बनाने का काम करती है महिला 

पीड़िता महिला ने बताया कि वह दीवान नगर की रहने वाली है। वह खाना बनाने का काम करती है। वह रात को विराट नगर से अपने घर दीवान नगर जा रही थी। रास्ते में जब वह बाल विकास स्कूल के पास पहुंची, तो वहां अचानक पीछे से एक बाइक सवार दो युवक आए। उन्होंने उसके हाथ से फोन झपटा और वहां से भाग गए। महिला ने बताया कि उसके मोबाइल के कवर में 3 हजार कैश भी था।
सीसीटीवी कैमरों में स्नैचर कैद हो गए।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static