पहले नवरात्रे पर बीरेंद्र सिंह की घर वापसी, कांग्रेस पार्टी में होंगे शामिल... कुछ दिन पहले बेटे ने भी ज्वॉइन की थी पार्टी

punjabkesari.in Sunday, Apr 07, 2024 - 04:27 PM (IST)

हरियाणा डेस्क : नवरात्र के पहले दिन भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह कांग्रेस में घर वापसी करेंगे। वह दिल्ली के 24 अकबर रोड पर कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस का दामन थामेंगे। बीरेंद्र सिंह अपने साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं।

बता दें कि बीते दिनों बीरेंद्र सिंह ने दावा किया था कि उनके साथ मौजूद विधायक भी कांग्रेस में शामिल होंगे। ऐसे में अब 9 अप्रैल को पता लगेगा कि ये मौजूदा विधायक कौन हैं। बताया जा रहा है कि इसके साथ पूर्व चेयरमैन, सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी सहित वह लोग भी कांग्रेस में वापसी करेंगे जो बीरेंद्र सिंह के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। 

भाजपा के लिए बड़ा झटका

लोकसभा चुनाव से पहले बीरेंद्र सिंह का कांग्रेस में जाना भाजपा के लिए हरियाणा के साथ-साथ पंजाब, हिमाचल, यूपी, राजस्थान, उत्तराखंड में भी बड़ा झटका है। इन राज्यों में बीरेंद्र सिंह के समर्थक हैं। बता दें कि पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने के बाद बीरेंद्र सिंह कब कांग्रेस में शामिल होंगे इसका इंतजार लगातार हो रहा था।

बेटे बृजेंद्र सिंह ने 10 मार्च को ज्वॉइन की थी कांग्रेस पार्टी 

बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह ने 10 मार्च को कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन की थी। उन्होंने कांग्रेस जॉइनिंग के बाद कहा था कि'' मैं आज भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस ज्वाइन कर रहा हूं। मैं पार्टी के पूरे नेतृत्व को आभार व्यक्त करता हूं। इसके साथ साथ मैं ये जरूर करना चाहूंगा कि कुछ राजनीतिक ऐसे कारण थे, जिसके कारण मुझे ये निर्णय लेना पड़ा। किसानों के कुछ ऐसे मुद्दे थे, जिसको लेकर में भाजपा में असहज था। मजबूरी में मुझे ये फैसला लेना पड़ा।''

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static