भाजपा राज में धार्मिक स्थल भी नहीं सुरक्षित : किरण

punjabkesari.in Wednesday, Aug 22, 2018 - 11:53 AM (IST)

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के विधानसभा क्षेत्र करनाल के मंदिर में 2 पुजारियों की हत्या के मामले पर वर्तमान सरकार को घेरते हुए कहा है कि भाजपा सरकार एक तरफ धर्म के नाम पर प्रदेशवासियों को गुमराह कर रही है और दूसरी तरफ धार्मिक स्थलों की रक्षा करने में बुरी तरह फेल साबित हुई है।

किरण चौधरी ने कहा कि करनाल में पुजारियों की हत्या ने वर्तमान सरकार के दावों की पोल खोल दी है। हरियाणा रेप की राजधानी बन चुका है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को प्रदेश का सबसे असफल गृह मंत्री करार देते हुए किरण चौधरी ने कहा कि निकट भविष्य में होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान वह प्रदेश की बिगड़ी कानून-व्यवस्था के मुद्दे को सदन में उठाएंगी और इस मुद्दे पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से सरकार से जवाब मांगा जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static