जनभावनाओं के विरूद्ध धोखे से आई भाजपा सरकार : दीपेन्द्र हुड्डा

punjabkesari.in Tuesday, Apr 06, 2021 - 09:08 AM (IST)

शाहाबाद मारकंडा : राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार जनभावनाओं के विरूद्ध व धोखे से सत्ता में आई है। दीपेन्द्र ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा बीते सत्र के दौरान विधानसभा में दिए गए सांगी वाली बात का जिक्र करते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों में प्रदेश भाजपा के ऐसे 12 मंत्री थे, जिनको लोगों ने नकारा व वोटों में धाराशाही कर दिया क्योंकि वह नेताओं की कार्यशैली से दु:खी थे और ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है कि लोगों के नाकारने के बावजूद भाजपा सत्ता में बनी हुई है और यह काम जजपा ने किया है।

दीपेन्द गांव अजराना खुर्द में  सतनाम सिंह विर्क व प्रदीप अजराना द्वारा आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।  रोहतक में किसानों पर किए गए लाठीचार्ज पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दीपेन्द्र ने कहा कि 80 वर्ष की उम्र के बुजुर्गो पर जो लाठी चली है, उससे लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुंची है। लाठी चलाना नही बल्कि किसानों के पक्ष में कलम चलाना समस्या का समाधान है। सरकार स्थिति की गंभीरता को समझे तथा किसानों को बातचीत करके उनकी मांगों को माने। किसानों द्वारा जगह जगह भाजपा नेताओं का विरोध करने पर उन्होंने कहा कि सरकार आत्ममंथन करे कि उनके नेताओं के प्रति लोगों में गुस्सा क्यों है। 

उन्होंने कहा कि विधानसभा में पेश किए गए विश्वास मत में जजपा के विधायकों के चेहरे बेनकाब हुए हैं। जजपा ने पहले भाजपा के खिलाफ लोगों का वोट लेकर भाजपा की सरकार बनाकर मतदाताओं के साथ विश्वास घात किया फिर पार्टी व अपने परिवार के साथ विश्वासघात किया और अब देश के किसानों के साथ भी ऐसा ही किया है।  हरियाणा प्रदेश की अर्थव्यवस्था कृषि पर टीकी हुई है परंतु जजपा ने हरियाणा का नाम खराब किया है। जिस तरह कृषि कानून के पक्ष में भाजपा को छोड़कर पंजाब विधानसभा एकजुट है उसी तरह हरियाणा में भी ऐसा होना चाहिए था।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static