...जब बिहार से चिता से शव गुड़गांव ले आई पुलिस, जानें पूरा मामला

punjabkesari.in Friday, May 22, 2026 - 02:05 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): युवक के अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी हो गई थी। बिहार के शमशान घाट में शव को चिता पर रखकर अंतिम क्रिया शुरू ही की जानी थी कि अचानक गुड़गांव पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक के शव के अंतिम संस्कार को रोक लिया। गुड़गांव पुलिस ने शव कब्जे में लिया और गुड़गांव ले आई। यहां शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा गया जिसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से बिहार निवासी 23 वर्षीय गोवर्धन गुड़गांव में जेप्टो (Zepto) में बतौर डिलीवरी बॉय का कार्य करते थे। 9 मई की रात को वह सेक्टर-27 से अपनी स्कूटी  पर सवार होकर सेक्टर-43 के सी ब्लॉक में एक ऑर्डर की डिलीवरी करने गए थे। जब वह मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचे तो एक कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गोवर्धन उछलकर काफी दूर जा गिरे। घटना के बाद कार सवार तो फरार हो गया, लेकिन घायल गोवर्धन को राहगीरों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत को देखते हुए दिल्ली के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। दिल्ली के अस्पताल में कई दिनों तक चले इलाज के बाद गोवर्धन ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन गोवर्धन के शव को लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर चले गए और उसके अंतिम संस्कार की तैयारियां करने लगे। इसकी सूचना जब गुड़गांव पुलिस को लगी तो पुलिस लगी तो पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद परिजनों को पता लगा कि गोवर्धन की यह हालत एक सड़क दुर्घटना में हुई थी।

 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को पूरा मामला बताया। गुड़गांव पुलिस को परिजनों ने बताया कि जब गोवर्धन का इलाज दिल्ली के निजी अस्पताल में चल रहा था तो अस्पताल की तरफ से उन्हें यह नहीं बताया गया कि गोवर्धन का एक्सीडेंट हुआ है और इसकी जानकारी गुड़गांव पुलिस को देनी है। ऐसे में वह शव लेकर बिहार आ गए और उसके अंतिम संस्कार की तैयारियां करने लगे। इस पर पुलिस ने लीगल कार्रवाई पूरी करने के लिए गोवर्धन के शव को कब्जे में लिया और गुड़गांव आ गई। यहां पोस्टमार्टम कराने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में सुशांत लोक थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static