अभिमन्यु को बनाया सीएम का ओएसडी, भाजपा नेताओं ने जताई खुशी

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2024 - 04:35 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कार्यालय चलाने के लिए टीम तैयार हो गई है। नायब सिंह की टीम में अधिकतर वही अधिकारी शामिल किए गए हैं जो पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यालय में कामकाज संभाल रहे थे। सबसे बड़ी अहम नियुक्ति अभिमन्यू सिंह के रूप में हुई है। मूल रूप से रेवाड़ी के कोसली विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले अभिमन्यू अब नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) के रूप में काम संभालेंगे।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

ओएसडी अभिमन्यु सिंह गुड़गांव के भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला सचिव राव महेंद्र सिंह के बेहद करीबी हैं। राव महेंद्र सिंह ने बताया कि अभिमन्यु कई साल तक पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सहयोगी रहे हैं। उसी तरह से अभिमन्यु सिंह ने मनोहर लाल के नेतृत्व में काम करते हुए पार्टी संगठन में नायब सिंह सैनी से कंप्यूटर पर टाइपिंग सीखी थी। 

 

राव महेंद्र सिंह ने बताया कि नायब सिंह और अभिमन्यु दोनों ही आरएसएस की शाखाओं में एक साथ कार्यरत रहे हैं। अभिमन्यु सिंह की गिनती मनोहर लाल के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में होती है। अब नायब सिंह सैनी ने भी उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें अपना ओएसडी नियुक्त किया है। अभिमन्यु को ओएसडी नियुक्त किए जाने पर राव महेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Recommended News

Related News

static