हरियाणा में बढ़ी सियासी हलचल, चंडीगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू

punjabkesari.in Tuesday, Mar 12, 2024 - 12:46 PM (IST)

नई दिल्ली(कमल कांसल) :   आज सीएम मनोहर लाल ने भाजपा विधायक दल की एक अहम बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक हरियाणा निवास में हो रही है। बीजेपी के सभी विधायक, मंत्री बैठक में मौजूद हैं। हरियाणा बीजेपी प्रभारी विप्लव देव और हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष नायब सैनी भी बैठक में मौजूद हैं। 

वहीं जननायक जनता पार्टी ने दिल्ली में बैठक बुलाई है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आवास पर चर्चा में पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक शामिल होंगे। बैठक में लोकसभा चुनाव समेत राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा की संभावना है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static