संगठनात्मक चुनावों को लेकर बीजेपी की बैठक संपन्न, पदाधिकारियों को दिए यह दिशा निर्देश

punjabkesari.in Saturday, Dec 07, 2019 - 01:55 PM (IST)

रोहतक(दीपक): हरियाणा प्रदेश में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव को लेकर पार्टी ने अपना मंथन शुरू कर दिया है। जिसके चलते आज रोहतक के जिला विकास भवन में भाजपा की संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक को भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट ने संबोधित किया। इस बैठक में करनाल से सांसद संजय भाटिया, पानीपत से विधायक प्रमोद विद के अलावा पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने भाग लिया। इसके अलावा प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी आदि उपस्थित रहे। 

PunjabKesari, haryana

हरियाणा प्रदेश में भाजपा संगठन के चुनाव विधानसभा चुनावों के चलते कुछ देरी से हो रहे हैं, लेकिन अब उन चुनावों को अमलीजामा पहनाने के लिए भाजपा ने अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। इसी के चलते आज रोहतक में भाजपा प्रदेश संगठन की बैठक हुई। जिसमें संगठन से जुड़े पदाधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए पार्टी को मजबूत करने के लिए आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए गए कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोड़े और उसके बाद चुनावों की आगामी रणनीति तय होगी।

PunjabKesari, haryana

बैठक में पहुंचे करनाल से सांसद संजय भाटिया व पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने बताया कि संगठन के चुनावों की प्रक्रिया का समय है, इसलिए यह बैठक बुलाई गई है। इस बैठक के बाद आगामी चुनावी रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले मंडल अध्यक्ष व जिला अध्यक्षों का चुनाव होगा और उसके बाद फरवरी माह में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद तय होगा कि कौन नए चेहरे आते हैं और कौन पुराने चेहरे संगठन में अपनी जगह कायम रखते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static