हरियाणा में ‘वोट चोरी’ आरोपों के बीच बीजेपी ने जारी किया वीडियो, लिखा- बाहर रोओ ‘वोट चोरी’… अंदर करो ‘सेटिंग थ्योरी’

punjabkesari.in Wednesday, Nov 19, 2025 - 12:05 PM (IST)

हरियाणा डेस्क : कांग्रेस के वोट चोरी की एक ऑडियो वायरल हो रही है, जिसमें एक सांसद का भाई, जो स्वयं पूर्व विधायक हैं। अपनी ही पार्टी के एक पूर्व विधायक और मौके के पार्टी प्रत्याशी के ख़िलाफ़ वोट डालने के लिए जातिगत टिप्पणी कर रहा है। यह वीडियो विधानसभा चुनाव के समय का बताया जा रहा है, जिसमें कलायत में विकास के चुनाव को जिताऊ भी बताया जा रहा है। फिर कहते हैं, वोट चोरी हो गई। ध्यान रहे कि हिसार से फिलहाल कांग्रेस सांसद है और कल यहीं पर वोट चोरी के आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने प्रदर्शन किया था। इस वीडियो को भाजपा ने सोशल मीडिया पर जारी किया है। पंजाब केसरी इसकी पुष्टि नहीं करता है।



बता दें कि कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नई दिल्ली के AICC मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। राहुल गांधी ने चुनावी नतीजों पर 'हाईड्रोजन बम' फोड़ा था। उन्होंने हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी का आरोप लगाया था। राहुल गांधी ने कहा था कि हमें कई राज्यों से वोट चोरी की शिकायत मिलीं थी। हरियाणा एग्जिट पोल में कांग्रेस जीत रही थी। पोस्टल बैलेट में भी कांग्रेस आगे थी। हरियाणा में वोट की चोरी पकड़ी गई। राहुल गांधी सीएम सैनी पर भी हमला किया था। हरियाणा सीएम ने कहा था कि व्यवस्था हमारे पास है।

वहीं राहुल गांधी ने कहा था कि हरियाणा और कर्नाटक में वोट चोरी हुई थी। एक ही नाम की युवती ने 22 बार वोटर डाला था। वोट चोरी का ये ऑपरेशन सेंट्रलाइज था। यह एक ब्राज़ीलियाई लड़की है जिसने 10 मतदान केन्द्रों पर मतदान किया। हरियाणा में ऐसे ही 25 लाख वोटों की चोरी हुई थी। हरियाणा की मतदाता सूची में ये युवती कैसे आई ? हरियाणा के वोटर्स में ब्राजील की मॉडल कैसे आई। 5,21,619 डुप्लीकेट वोटर थे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manisha

Related News

static