भाजपा-शिअद का पुराना गठबंधन, कुछ गलतफहनियां है दूर कर ली जाएंगी : विज

punjabkesari.in Monday, Sep 28, 2020 - 08:45 AM (IST)

चंडीगढ़ (पांडेय) : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने शिरोमणि अकाली दल के भाजपा के साथ गठबंधन तोडऩे के मामले में कहा है कि यह बहुत पुराना गठबंधन है, कुछ गलतफहमियां हैं, जो जल्द दूर कर ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा सभी राजनीतिक दलों और किसानों को यही बता रही है कि किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। वहीं, कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुर्जेवाला के ब्यान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें हर चीज टूटने में जीत नजर आती है लेकिन हमें जोडऩे में जीत नजर आती है।

कांग्रेस पर बरसे विज
गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस करे प्रदर्शन, उसने सारी जिंदगी पकी-पकाई खाई है अब उन्हें मौका मिला है तो विपक्ष की भूमिका अच्छी तरह से निभाए। कांग्रेस जिन किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर चला रही थी वो अब नहीं चलेगी, क्योंकि किसानों को समझ आ गया है कि बिल में एक भी शब्द किसानों के खिलाफ नहीं है। कांग्रेस ने एम.एस.पी. के लिए भड़काया था। सरकार ने एम.एस.पी. भी बढ़ा दिया और मंडियों में खरीद भी शुरू हो गई है। अब कांग्रेस इज्जत बचाने के लिए ऐसे प्रदर्शन कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static