अनिल विज का हाल जानने अंबाला पहुंचे बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़, बोले - चिरायु कार्ड योजना के दम पर जीतेंगे अगला चुनाव

punjabkesari.in Wednesday, Feb 22, 2023 - 03:55 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर) : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ हरियाणा के गृह एंव स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का हाल जानने उनके निवास स्थान पहुंचे। जहां ओपी धनखड़ ने अनिल विज की कार्यशैली की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अनिल विज बहुत ही महत्वपूर्ण तरीके से अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए कार्य करते हैं। वह जनता दरबार लगाते हैं और उन्हें लगता है कि इनकी लोकप्रियता काफी दूर तक पहुंच गई है। अनिल विज काफी श्रमसात हैं जोकि आधी-आधी रात तक लोगों की समस्याएं सुनते हैं और निपटारा करते हैं। उन्होंने कहा कि चिरायु कार्ड बनाने में हरियाणा यूनिक है। इसका श्रेय मुख्यमंत्री मनोहर लाल और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को जाता है। योजना में सवा करोड़ की आबादी कवर हो गई है और मात्र चिरायु कार्ड योजना के दम पर ही भाजपा हरियाणा में अगले चुनाव में विजयीश्री हासिल करेगी। उन्होंने कहा चिरायु योजना बड़ी योजना है जिसमें लाभ पात्रों का पांच लाख तक का मुफ्त ईलाज संभव हो रहा है।

बजट को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि देश का बजट सत्र अच्छा आया। जिसमें माइक्रो और मैक्रो दोनों इकोनॉमी का ख्याल रखा गया है। गरीब आदमी और देश की अर्थव्यवस्था का ख्याल रखा गया। उन्हें लगता है कि मुख्यमंत्री जब हरियाणा का बजट पेश करेंगे तो हरियाणा की माइक्रो और मैक्रो दोनों इकोनॉमी का ध्यान रखेंगे। सभी भाजपा कार्यकर्ता जिला कार्यालय में बजट सुनेंगे और बजट की विशेषताओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करेंगे।  एक सवाल का जवाब देते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा का कार्यकर्ता पन्ना-पन्ना तक अपना संगठन खड़ा कर रहा है और इसकी प्रेरणा अम्बाला से मिल रही है। उन्होंने कहा इसमें कोई दो राय नहीं की अम्बाला छावनी और शहर का संगठन अच्छा है। उन्होंने कहा हम पूरे हरियाणा के हर पन्ने तक अपने कार्यकर्ता खड़े कर रहे हैं। अब तय किया गया है कि 6 अप्रैल को सुबह 9 बजे एक ही समय पांच लाख घरों पर पार्टी का ध्वज एक साथ फहराया जाएगा। जिसमें चार लाख पन्ना प्रमुख और एक लाख से ज्यादा अन्य कार्यकर्ता शामिल होंगे।

प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि आगामी 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की 98वीं “मन की बात” को शक्ति केंद्रों पर भी सुना जाएगा और इसे वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। मन की बात कार्यक्रम के बाद भारत के राष्ट्रपति के अभिभाषण को पढ़ा जाएगा और इसपर चर्चा की जाएगी। वहीं, एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जो-जो अच्छा काम कर रहे हैं हम भी उनसे प्रेरित हो रहे हैं और छोटे-छोटे बदलाव चलते रहते हैं। जहां-जहां लगता है कार्यकर्ता की किसी कारण से सक्रियता कम हो जाती है तो निश्चित रूप से दायित्व परिवर्तित करते हुए हम उसे आगे बढ़ाते हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Related News

Recommended News

static