सांसद राजकुमार सैनी पर कार्रवाई करेगी भाजपा: बराला (VIDEO)
punjabkesari.in Sunday, Feb 25, 2018 - 02:55 PM (IST)
कुरुक्षेत्र(सुशील सिंगला): कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी की पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते अब बीजेपी सख्त हो गई है। हरियाणा बीजेपी की तरफ से सैनी के खिलाफ एक रिपोर्ट तैयार कर पार्टी हाईकमान को सौंप दी गई है। जिसमें सैनी की पार्टी विरोधी गतिविधियों की जानकारी दी गई है। यह जानकारी बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने टोहाना मेंं प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि जल्द ही हाईकमान के निर्देशानुसार सैनी पर कार्रवाई की जाएगी।