भारत रत्न के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गहरा शोक व्यक्त(Video)

punjabkesari.in Friday, Aug 17, 2018 - 12:49 PM (IST)

इंद्री(मैन पाल): भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार को निधन हो जाने से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इंद्री रेस्ट हाउस में गहरा शोक व्यक्त किया है और श्रदांजलि अर्पित की। भारतीय जनता पार्टी के युवा जिला उपाध्यक्ष विकाश काम्बोज ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सिर्फ बीजेपी ही नहीं, बल्कि देश के सभी लोगों के चहते थे। यहां तक की उनका भाषण सुनने के लिए उनके विरोधी भी आते थे। अटल अब भी लोगों की यादों में अमर है। कई लोग उनके किस्से सुनाकर उन्हें याद कर रहे हैं। 
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी राजनीति के शिखर पर पहुंच कर भी अपनों के लिए बेहद सामान्य बने रहे। उन्होंने कहा की  वाजपेयी के निधन से भारतीय राजनीति में एक गहरा शोक है। वह एकमात्र ऐसे दिगपूंज थे जो दल, जाति, संप्रदाय भाषा से उपर उठकर सर्वसमावेशी, सर्वप्रिय नीतियों का अवलंबन करते थे। एक तरह से वह किसी दल के नेता नहीं, बल्कि राष्ट्र नेता के रूप में देश में प्रतिष्ठित हुए। वह सच में भारत रत्न थे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static