होली दहन समारोह में दो गुट भिड़े, एक परिवार के दो लोगों की हत्या

punjabkesari.in Tuesday, Mar 10, 2020 - 12:24 PM (IST)

भिवानी(अशोक): भिवानी के बवानी खेड़ा कस्बे में सोमवार रात को होली दहन के दौरान दो परिवारों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान एक परिवार के दो लोगों की हत्या कर दी गई। दोनों पक्षों के करीब 7 से 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को भिवानी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक 9 मार्च की रात को बवानीखेड़ा के वार्ड नंबर 13 में होली का दहन किया गया। होली दहन के बाद पहलाद को निकालने पर एक ही परिवार के दो गुट आपस में भीड़ पड़े। देखते ही देखते ये झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया और दो लोगों की जान चली गई, जबकी 7-8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं मामले की सूचना मिलते ही बवानीखेड़ा थाना प्रभारी भगवान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के झगड़े को शांत करवाते हुए सभी घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान डीएसपी हैडक्वाटर वीरेंद्र सिंह भी नागरिक अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static