दो गुटों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी डंडे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल(VIDEO)
punjabkesari.in Wednesday, Feb 05, 2020 - 03:54 PM (IST)
गुरुग्राम(मोहित): गुरुग्राम के ग्वाल पहाड़ी गांव में आपसी रंजिश को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों गुटों में जमकर लाठी डंडे चले। इस झगड़े में 9 लोग घायल हो गए। जिन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं कुछ की हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लाठी-डंडे चलते नजर आ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक साइबर सिटी गुरुग्राम के गांव ग्वाल पहाड़ी में आपसी रंजिश के चलते दो गुटों में झगड़ा हो गया। पहले एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट पर हमला किया, उसके बाद दूसरे गुट के लोगों ने भी हमलावरों पर धावा बोल दिया। इस लड़ाई में महिलाओं ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। घरों में कैद महिलाओं ने भी जमकर ईंट और पत्थर बरसाए।
इस लड़ाई में महिलाएं पत्थर मारती कैमरे में कैद हो गई। इसमें एक महिला वीडियो भी बना रही है और छत से पत्थर चला रही है। महिला द्वारा बनाया गया वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस इस पूरे मामले में 26 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
फिलहाल गुरुग्राम पुलिस की तरफ से गांव के माहौल को शांत करने के लिए गस्त बढ़ा दी है, तो वहीं इस झगड़े में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए घायल युवकों और इस वायरल वीडियो की मदद ले रही है। लेकिन अभी तक इस मामले में किसी एक व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।