नदी में नहाते समय डूबे युवक और किशोर, दोनों के शव बरामद

punjabkesari.in Sunday, May 15, 2022 - 10:20 AM (IST)

यमुनानगर: यमुनानगर के सदर थाना क्षेत्र के गांव टापू कमालपुर के पास यमुना नदी में नहाते समय डूबे मंडौली निवासी 20 वर्षीय अभिषेक व 16 वर्षीय जाहिद के शव मिल गए। गोताखोर राजीव ने टीम के साथ रात में ही सर्चिंग की और दोनों के शवों को निकाल लिया।

मृतक अभिषेक पेंट का कार्य करता था। जबकि जाहिद कक्षा आठ का छात्र था। मृतक जाहिद के पिता मुस्तकीम ने बताया कि उनके बेटे सहित पांच-छह बच्चे यहां पर नहाने के लिए आए थे। उनके अन्य साथी नहाकर बाहर निकल गए थे। जबकि अभिषेक व जाहिद गहरे में चले गए। जहां वह डूब गए। नदी में बीच-बीच में गहरे गड्ढे में बने हुए हैं। जिसके भंवर में ही दोनों बच्चे फंस गए। वह निकल नहीं सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static