पार्क में प्लास्टिक के बोरे के अंदर बंद मिला बिना धड़ का शव, इलाके में मची सनसनी

punjabkesari.in Tuesday, Oct 20, 2020 - 03:17 PM (IST)

सोनीपत(पवन राठी): सोनीपत के सेक्टर-23 स्थित पार्क में दीवार के पास प्लास्टिक के बोरे में एक युवक का बिना धड़ का शव मिला है। शव का पेट से ऊपर का हिस्सा गायब है। लोग सोमवार रात पार्क में घूमने गए तो बोरा देखकर शक हुआ। जिस पर पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने बोरे को खोलकर देखा तो मामले का पता लगा सका। बिना धड़ के शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी मच गई। पुलिस ने आधे हिस्से को पोस्टमाटर्म के लिए अस्पताल में भिजवा दिया है। युवक के शव को तेजधार हथियार या आरा मशीन से काटा गया है।

बता दें कि कुछ लोग पार्क में घूमने गए तो वहां बोरे के अंदर से उन्हें हल्की दुर्गंध महसूस हुई।  संदिग्ध अवस्था में बोरा देखकर मामले से सेक्टर-23 चौकी पुलिस को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बोरा खोलकर देखा तो सभी के होश उड़ गए। बोरे के अंदर किसी युवक का बिना धड़ का शव मिला। पेट के पास से शव को काटा गया था और ऊपर का हिस्सा वहां नहीं था। पुलिस ने देखा कि युवक के शव पर नीले रंग की जींस व अंडरवियर है। उसके पैरों में कुछ  नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार युवक की उम्र करीब 20 से 25 साल रही होगी। पुलिस ने आसपास पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। 

तेजधार हथियार या आरा मशीन से काटा गया शव

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में लग रहा है कि युवक के शव को तेजधार हथियार या आरा मशीन से काटा गया है। उसके बाद खुर्द-बुर्द करने के लिए यहां फेंका गया है। पुलिस के अनुसार युवक की हत्या करीब दो दिन पहले हो चुकी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static