घर के बाहर चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग का इस हालत में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Monday, Jul 03, 2023 - 11:53 AM (IST)

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना के शामड़ी गांव में घर के बाहर हो रहे बुजुर्ग की गला रेत कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक अशोक 60 साल का गांव में सांग का काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।  

मृतक के परिजनों ने बताया कि सुभाष गांव में सांगी का काम करता था और गांव में महंत मजदूरी करने का काम करता था। रोजाना की तरह घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। सुबह सामने रहने वाले पड़ोसी उठे तो देखा तो वह लहूलुहान हालत में खाट पर था और किसी तेज धार हथियार से गर्दन कटी हुई थी। परिजनों की माने तो उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। उसकी तीन लड़कियां व दो लड़के है जिनमें से चार बच्चे शादीशुदा है। अभी यह खुलासा नहीं हो पाया है कि यह हत्या किसने की है।  

मामले की जांच कर रहे एसएचओ वज़ीर सिंह ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि गांव शामड़ी में किसी की हत्या की गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static