दिनदिहाड़े घर के टूटे ताले, सोने-चांदी के जेवरात चोरी

punjabkesari.in Sunday, Oct 04, 2020 - 01:04 PM (IST)

कैथल : जनकपुरी कॉलोनी कैथल में चोर एक मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए कीमत के सोने और चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में ईश्वर सिंह ने बताया कि 2 अक्तूबर को उसकी पत्नी स्नेहलता के साथ वह स्कूटी लेकर करनाल के जैली खेड़ी गांव में गया था। बेटा बच्चों  के साथ यमुनानगर चला गया।

जब वह वापस आया तो मुख्यद्वार का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी से 2 कड़े सोने के, 1 चैन, सोने की अंगुठी सोने का कानों के काटे, चांदी की 2 जोड़ी पाजेब, 20 के करीब चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। सिविल लाइन थाना एस.एच.ओ. गुरविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके का दौरा किया औऱ पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static