किसानों के आड़ में दलाल करते हैं ट्रेडिंग, इसलिए सरकार ने शुरू किया ऑनलाईन सिस्टम: कांबोज

punjabkesari.in Sunday, Apr 29, 2018 - 10:26 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): खाद्य आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि कुछ लोग किसानों की आड़ में ट्रेडिंग कर रहे हैं, इसलिए सरकार ने फैसला लिया है कि अब किसान के खाते में फसल की पेमेंट भेजी जाएगी। इस व्यवस्था का वे लोग विरोध कर रहे है जो दूसरे प्रदेशों से गेंहू की ट्रेडिंग कर रहे हैं।

कांबोज ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार किसान हितैषी सरकार है। किसानों का मंडियों में गेंहू का एक-एक दाना खरीदा जा रहा है, लेकिन मंडी में किसी को ट्रेडिंग नहीं करने दी जाएगी। कुछ लोग किसानों की आड़ में ट्रेडिंग कर रहे हैं, इसलिए सरकार ने फैसला लिया है कि अब किसान के खाते में फसल की पेमेंट भेजी जाएगी। इस व्यवस्था का वे लोग विरोध कर रहे हैं जो दूसरे प्रदेशों से गेंहू की ट्रेडिंग कर रहे हैं। किसानों को मंडी में गेंहू बेचने में कोई समस्या नहीं है।

मंत्री कांबोज ने कहा कि सरकार ने फैसला लिया है कि जिन क्षेत्रों में थोड़ी बरसात होने पर भी पानी भर जाता है, उस जमीन को किसानों से एक्वायर करने का फैसला लिया है ताकि वहां पर जल संचय किया जा सके। इस पानी को पीने योग्य तथा सिंचाई के लिए प्रयोग किया जाएगा। प्रदेश में थ्री व फाइव पोंड बनाने का कार्य चल रहा है, जिसमें गांव के गंदे पानी को साफ पानी में तब्दील किया जा रहा है। इंद्री हलके के कई गांवों में यह कार्र्य तेजी से चल रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static