Kurukshetra: सोशल मीडिया पर गंदा वीडियो देख भाई ने पार की हदें, किया अपनी ही 12 साल की बहन का रेप

punjabkesari.in Sunday, Jul 12, 2026 - 08:32 AM (IST)

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले से एक बेहद शर्मनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 12 साल की नाबालिग बच्ची के गर्भवती होने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। सबसे हैरान और विचलित करने वाली बात यह है कि इस घिनौनी वारदात को किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि बच्ची के ही 14 वर्षीय सगे भाई ने अंजाम दिया। आरोपी भाई ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने सोशल मीडिया (रील्स/वीडियो) पर आपत्तिजनक कंटेंट देखने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया।

पेट में दर्द होने पर खुला खौफनाक राज
मामला तब प्रकाश में आया जब पीड़ित बच्ची के पेट में अचानक तेज दर्द शुरू हुआ। दर्द असहनीय होने पर परिजन उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे।अस्पताल में जब डॉक्टरों ने बच्ची की जांच की, तो रिपोर्ट देखकर सबके होश उड़ गए। डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि 12 साल की मासूम गर्भवती है।कुरुक्षेत्र पुलिस और महिला एवं बाल कल्याण विभाग की टीम को तुरंत मामले की सूचना दी गई। जब महिला पुलिस अधिकारियों और काउंसलर्स ने बच्ची से प्यार से पूछताछ की, तो उसने रोते हुए अपने सगे भाई की करतूत बयां की।

सोशल मीडिया का खतरनाक असर: भाई ने कबूला जुर्म
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित बच्ची के 14 वर्षीय नाबालिग भाई को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान जो वजह सामने आई, उसने बाल अपराध और सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।आरोपी नाबालिग भाई ने कबूल किया कि वह मोबाइल फोन पर लगातार सोशल मीडिया और रील्स देखता था। वहीं पर आपत्तिजनक वीडियो देखने के बाद उसके मन में यह विचार आया और उसने घर में अकेले पाकर अपनी छोटी बहन के साथ दुष्कर्म किया। लोकलाज और भाई के डर के कारण मासूम बच्ची महीनों तक चुप रही और किसी को कुछ नहीं बताया, जिसके कारण उसकी यह स्थिति हो गई।

पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।पीड़ित बच्ची को डॉक्टरों की विशेष निगरानी में रखा गया है और उसे हर संभव मेडिकल व मनोवैज्ञानिक सहायता (Counseling) दी जा रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static