मां मनसा देवी के दरबार पहुंचे राज्यपाल सोलंकी, की प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

punjabkesari.in Thursday, Sep 21, 2017 - 03:02 PM (IST)

पंचकूला(उमंग श्योराण): आज से शारदीय नवरात्रि शुरू हो गए हैं। जिसके चलते माता के मंदिरों में श्रद्धालुअों का तांता लगा रहता है। वहीं नवरात्रि के पहले माता मनसा देवी के दरबार में बारी संख्या में भक्तों ने माथा टेका। हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी माता मनसा देवी शक्तिपीठ में माथा टेकने पहुंचे। राज्यपाल ने माता के चरणों में शीश झुकाया अौर हरियाणा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इसके बाद राज्यपाल ने मंदिर परिसर में स्थित यज्ञशाला में पूजा-अर्चना की अौर साथ ही घट स्थापना भी की। राज्यपाल प्रो कप्तान सिंह सोलंकी ने प्रदेशवासियों को दी शारदीय नवरात्रों की शुभकामनाएं की। माता मनसा देवी शक्तिपीठ की एक किताब का विमोचन भी राज्यपाल द्वारा किया गया जिसमें माता मनसा देवी शक्तिपीठ की जानकारी है। 
PunjabKesari
राज्यपाल ने कहा कि आज उन्होंने माता मनसा देवी शक्तिपीठ पर आकर देशवासियों के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने बताया कि संपूर्ण राष्ट्र ने देश से गरीबी, जातिवाद, गंदगी, भ्रष्टाचार, संप्रदाय अौर आतंकवाद हटाने का संकल्प लिया है और उनका यह संकल्प माता मनसा देवी पूरा करें। इस अवसर पर पंचकूला अंबाला सांसद रतनलाल कटारिया सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static