गर्भवती महिला पर हमले के आरोप में 6 पर केस दर्ज, घर में घुसकर की थी मारपीट
punjabkesari.in Friday, Jan 10, 2020 - 11:54 AM (IST)

घरौंडा (टिक्कू): कस्बे के मुंडीगढ़ी गांव में एक गर्भवती व उसके भांजे पर तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आधा 6 लोगों को नामजद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुंडीगढ़ी निवासी रिहाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि बीती 3 जनवरी को वह अपने भांजे दिलशान के साथ घर पर मौजूद थी तभी गांव के 6 लोगों ने घर में घुस कर उन दोनों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इतना ही नहीं एक हमलावर ने रिहाना के पेट पर लात से वार किया।
रिहाना के मुताबिक, वह 2 माह की गर्भवती है। इस हमले में दोनों घायल हो गए। परिजनों ने रिहाना व उसके भांजे को घरौंडा सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां गर्भवती की हालत गंभीर देखते हुए उसे करनाल के कल्पना चावला मैडीकल कालेज में रैफर कर दिया गया। जांच अधिकारी बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मुंडीगढ़ी निवासी राशिद, तोसीप, कोसीद, मेहदी, इमरान व अमजद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोहों से पहले राष्ट्रीय राजधानी में जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया
