खरीदारी करने से पहले चेक करें आधार कार्ड, पुलिस करवा रही मुनादी

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2020 - 11:23 AM (IST)

फरीदाबाद (दीपक पांडेय) : रेहड़ी पटरी वालों से सामान खरीदने से पहले उसका आधार कार्ड चेक जरूर चेक करिए। पुुलिस शहर के बाजारों में आजकल इस तरह की मुनादी करवा रही है। ताकि लोग पूरी तरह से सतर्क हो सके। निजामुद्धिन में तब्लीगी जमात के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे थे। जिसमें दिखाया जा रहा था विशेष धर्म के लोग सब्जियों और फल में थूक लगाकर बेच रहे हैं।

इस मामले को गुडग़ांव में कई रेहड़ी वालों के साथ मारपीट के मामले भी सामने आए। जिसके बाद सामाजिक सद्भभाव बिगडऩे का भी खतरा बन गया। ऐसे में पुलिस की ओर से एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया। शहर की सबसे बड़ी डबुआ सब्जी मंडी को आम आदमी के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया है।

ऐेसे में केवल रेहड़ी वाले ही सुबह 4 से लेकर 10 बजे मार्किट से सब्जी या फल खरीद सकते हैं। पूरे शहर में एक हजार से अधिक रेहड़ी वाले हैं। जो घूमघूम सब्जी और फल बेचने का काम करते हैं। लॉकडाउन के कारण पहले कई लोग जो दूसरे काम करते थे। उन्होंने भी रोजी रोटी के लिए सब्जी बेचना शुरू कर दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static