मुख्यमंत्री ने मक्का खरीद की योजना को दी स्वीकृति

punjabkesari.in Wednesday, May 30, 2018 - 09:33 AM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आगामी खरीफ खरीद मौसम 2018-19 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मक्का की खरीद की योजना को स्वीकृति प्रदान की है, जिसे भारत सरकार को उसकी मोटा अनाज नीति के अनुसार स्वीकृति हेतु भेजा जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मक्का की खरीद के प्रस्ताव को पहले ही अनुमोदित कर दिया है।

उन्होंने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने मक्का की बुआई अवधि 25 जून से 20 जुलाई तक निर्धारित की है और कटाई 3 मास बाद होगी। भारत सरकार की नीति के अनुसार, किसी भी वस्तु के लिए अवधि 3 मास से अधिक नहीं बढऩी चाहिए और यह राज्य में सम्बंधित फसल की कटाई की सामान्य अवधि के अंत से एक महीने से अधिक नहीं जानी चाहिए। इसलिए, भारत सरकार से मक्का की खरीद की अवधि पहली अक्तूबर, 2018 से 15 नवम्बर, 2018 तक तय करने का अनुरोध किया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static