Haryana Top 10: चरखी दादरी की नई अनाज मंडी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की रैली, पढ़े हरियाणा की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Friday, Jul 08, 2022 - 07:10 AM (IST)

डेस्क : चरखी दादरी की नई अनाज मंडी में 8 जुलाई यानि आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल की रैली है। जिसमें राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार सहित कई मंत्री व विधायक शिरकत करेंगे। चरखी दादरी विधायक सोमबीर सांगवान, जिला उपायुक्त श्यामलाल पूनिया व पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने रैली स्थल का निरीक्षण किया व रैली की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए।

आज शादी के बंधन में बंधेंगी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर स्वीटी बूरा, कब्बडी टीम के कप्तान दीपक हुड्डा से होगी शादी
हरियाणा की इंटरनेशनल बॉक्सर और भीम अवार्डी स्वीटी बूटा आज शादी के बंधन में बंधने जा रही है। उनकी शादी भारतीय कबड़ी टीम के स्टार खिलाड़ी व कैप्टन दीपक हुड्डा के साथ हो रही है। दोनों की शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ हिसार के माउथ बाइपास स्थित एक निजी रिसोर्ट में होगी। पिछले कल बुधवार को हिसार में स्वीटी के घर पर मेहंदी की रस्म हुई तथा साथ ही संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अब नूंह से मिली नूपुर शर्मा को जीभ काटने की धमकी, पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ किया मामला दर्ज
हरियाणा के नूंह के एक व्यक्ति ने नूपुर शर्मा की जीभ काटने के बदले दो करोड रुपये इनाम देने की घोषणा की है। यह घोषणा उस व्यक्ति ने वीडियो जारी कर की। व्यक्ति ने अपने फेसबुक अकाउंट पर वीडियो डाला, जिसमें उसने कि नुपुर शर्मा की जीभ काटकर लाने वाले को दो करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा लेकिन कुछ देर बात वीडियो को हटा दिया गया, लेकिन कुछ लोगों ने वीडियो का लिंक कॉपी कर इंटरनेट मीडिया पर डाल दिया। इसके बाद बवाल जारी है। इस मामले में नूंह पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली हैं। एसपी नूह वरुण सिंगला ने कहा कि इस मामले में एक आरोपी नामजद है।

महेन्द्रगढ़ में दंपति ने बच्चों सहित नहर में कूदकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी हुआ बरामद
महेन्द्रगढ़ के गाँव खेडा के एक दंपति ने अपने दो बच्चों सहित नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। नहर के पंप हाउस पर उस व्यक्ति और उसके बच्चे का चुन्नी के साथ बंधा हुआ शव मिला। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व प्रशासन की टीम महिला और बच्ची को ढूंढने में लगी हुई है। नहर पर उनकी खड़ी स्कूटी से जांच में पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में अपनी मर्जी से परिवार सहित आत्महत्या करने की बात लिखी हुई है।

करनाल: जेल में बंदी की मौत, 1 साल पहले हुई थी शादी
करनाल की जेल में बंद बंदी की मौत होने का मामला सामने आया है। वह निसिंग के गांव महमल का रहने वाला था। बताया दा रहा है कि वह दो महीने से चोरी के आरोप में जेल में बंद था। आज अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई तथा गंभीर हालत में उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

कुछ लोगों की बदजुबानी या गलत सोच की वजह से देश का माहौल खराब होने नहीं दिया जाएगा: अनिल विज
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश की शांति को जो लोग बिगाडना चाहते हैं ऐसे लोगों को ये देश कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा। विज ने कहा कि ‘‘कुछ लोगों की बदजुबानी या गलत सोच की वजह से देश का माहौल खराब होने नहीं दिया जाएगा’’। विज आज यहां मीडिया कर्मियों द्वारा ‘मेवात के कुछ संगठनों ने नूपुर शर्मा की जुबान काटने के संबंध में दिए गए ब्यान’ के बारे में पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।  

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को मारी गोली, हालत गंभीर
बहादुरगढ के नजदीकी टांडाहेड़ी गांव में घरेलू कलह के चलते पति ने पत्नी को गोली मार दी। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जंहा उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

गुरुग्राम पुलिस का हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, डंपर चालक से 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू
हरियाणा स्टेट विजिलेंस ब्यूरो की टीम इन दिनों गुरुग्राम पुलिस के रिश्वतखोर पुलिस कर्मियों को चुन-चुन कर गिरफ्तार कर रही है। पिछले 72 घंटे में दो पुलिसकर्मियों सहित तीन लोगों को हरियाणा स्टेट विजिलेंस की टीम गिरफ्तार कर चुकी है।

दर्दनाक हादसा: जागरण से लौट रहे 2 चचेरे भाइयों को ट्रैक्टर ने कुचला, घर के इकलौते बेटे थे दोनों
पानीपत जिले के गांव नोहरा के पास जागरण से घर लौट रहे दो चचेरे भाइयों को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई जबकि दोनों ही घर के इकलौते थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। 

हाईकोर्ट ने हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के दो अधिकारियों को नौकरी से बर्खास्त के आदेश पर रोक लगाई
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के एमडी संजीव वर्मा के उस आदेश पर रोक लगा दी है जिसके तहत वर्मा ने कारपोरेशन के दो अधिकारियों संदीप कुमार शर्मा, जगदीश चंद को नौकरी से बर्खास्त कर दिया था। इन दोनों अधिकारियों पर आरोप था कि यह दोनों तय योग्यता नहीं रखते थे। दोनों अधिकारियों ने वर्मा द्वारा 8 जून 2022 को जारी बर्खास्तगी आदेश को चुनौती देते हुए कोर्ट में दलील कि यह आदेश नियमों के खिलाफ जारी किया गया है।

करनाल: पश्चिमी यमुना नहर में आई दरार, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
करनाल घोघड़ीपुर के नजदीक से गुजर रही पश्चिमी यमुना नहर का किनारा टूटने से पानी लिंक नहर में चला गया, जिसके चलते लिंक नहर में गहरी दरार आ गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में हडक़ंप मच गया। नहर में दरार की सूचना पाकर सिंचाई विभाग के अधिकारी दल बल के साथ नहर को दुरुस्त करने पहुंचे। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने दावा किया जल्द ही नहर को दुरुस्त कर दिया जाएगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

 


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

​​​​​​​

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static