मुख्यमंत्री की भाजपा किसान, महिला एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के साथ हुई बैठक

punjabkesari.in Thursday, Jun 21, 2018 - 11:19 AM (IST)

चंडीगढ़(बंसल): सरकार की उपब्धियों को आम लोंगों तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा के किसान, महिला एवं अल्पसख्ंयक मोर्चा को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि अपने वर्ग के लोगों की समस्याओं को सुनकर अपने सुझाव सरकार तक पहुंचाने का कार्य करें। सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए सभी सुझावों पर विचार करेगी।

मनोहर लाल आज यहां किसान मोर्चा, महिला मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा की संयुक्त बैठक के को संबोधित कर रहे थे। बैठक में किसान मोर्चा ने सुझाव देते हुए कहा कि ट्यूबवैल कनैक्शन दिए जाएं और जमीनों के तबादले की एक नीति बनाई जाए। महिला मोर्चा ने सुझाव दिया कि महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच 3 महीने में एक बार अवश्य करवाई जाए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static