चेयरमैन कमलेश पांचाल के औचक निरीक्षण से अस्पताल में मचा हड़कंप

punjabkesari.in Tuesday, Mar 28, 2017 - 04:57 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड):कुरुक्षेत्र के सरकारी लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल एलएनजेपी में महिलाओं की समस्या को लेकर हरियाणा महिला आयोग की चेयरमेन कमलेश पंचाल ने अस्पताल में धावा बोला, यानि औचक निरीक्षण छापेमारी की। जिससे अस्पताल परिसर में हडकंप मच गया और अफरातफरी का आलम दिखा। छापेमारी के दौरान अव्यव्यस्थाए देख मैडम का पारा चढ़ गया और कई डॉक्टरों की क्लास भी लगी। तस्वीरें गवाह है कि जब मैडम अनियमित्ताएं देख उन्हें हड़का रही थी तो ये डाक्टर्स भीगी बिल्ली बने दिखे। 

हरियाणा महिला आयोग की चेयरमेन कमलेश पंचाल ने मीडिया से बातचीत में जानकारी दी कि वो आज महिलाओं की समस्याओं के बारे खुद रूबरू होने कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल एलएनजेपी अस्पताल पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि अपने कमरों में जिन डॉक्टरज ने पर्दे लगाए हुए हैं, उन्हें हटाने के साथ-साथ कमरा बंद नहीं करना और एक महिला नर्स की ड्यूटी भी लगाने को कहा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static