कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेल लाइन के निर्माण का रास्ता साफ

punjabkesari.in Wednesday, Aug 22, 2018 - 12:35 PM (IST)

चंडीगढ़(ब्यूरो): मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा एक परियोजना को  सैद्धांतिक स्वीकृति दिए जाने से कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल लाइन पर कुरुक्षेत्र शहर में एलिवेटिड रेल लाइन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है जिससे इस शहर में यातायात का दबाव कम होगा। इस एलिवेटिड रेल लाइन का निर्माण हरियाणा रेल आधारभूत संरचना विकास निगम (एच.आर.आई.डी.सी.) द्वारा 224.58 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। 

कुल परियोजना लागत में रेल मंत्रालय द्वारा 100 करोड़ रुपए की राशि सांझा की जाएगी। इस एलिवेटिड रेल लाइन से शहर में 5 रेलवे क्रॉसिंग बंद हो जाएंगी जिससे यातायात जाम कम होगा। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह राज्य में दूसरी एलिवेटिड रेल लाइन होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हाल ही में रोहतक शहर में रेल ट्रैक के रोहतक-गोहाना-पानीपत खंड पर देश की पहली एलिवेटिड रेल ट्रैक परियोजना का शुभारंभ किया है, जिसे 315.71 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static