बीजेपी अध्यक्ष पद को लेकर सीएम खट्टर का बड़ा बयान, मंत्रिमंडल के विस्तार पर भी खुलकर बोले

punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2020 - 06:42 PM (IST)

दिल्ली (कमल कंसल): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कोरोना काल के बीच नई दिल्ली दौरे पर पहुंचे। यहां बीजेपी मुख्यालय में उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय आलाकमान जेपी नड्डा से बातचीत की। बताया जा रहा है कि नड्डा व खट्टर के बीच हुई मुलाकात में प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव सहित अन्य कई मसलों पर चर्चा हुई है। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यहां प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव को लेकर कहा कि पार्टी को केंद्रीय स्तर पर तय करना है, केंद्र स्तर पर हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष का ऐलान  अब जल्द हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब देरी की कोई वजह नहीं लगती।

वहीं हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में खुलकर बोलते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अभी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा नहीं है, लेकिन जब करना होगा हो जाएगा फिलहाल नहीं लगता। उन्होंने बताया कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने हरियाणा द्वारा जल प्रबंधन के लिए किए गए कार्यों की प्रशंसा की गई है। 100000 हेक्टेयर भूमि पर धान की खेती नहीं करेंगे,  इसके लिए खुद किसानों ने इच्छा से हरियाणा सरकार की नीति में विश्वास जताया है। धान की खेती नहीं करने वाले किसानों को प्रोत्साहन देने के लिए हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार से 500 करोड़ रुपए की मांग की है। 

वहीं मुख्यमंत्री ने बताया कि यमुना में 42 क्यूबिक पानी छोडऩे के यमुना रिवर अपर बोर्ड के फैसले पर हरियाणा सरकार ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय में अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की 5-सी ऊपर तंज कसते हुए कहा वे छठीं-सी कांग्रेस को भूल गए, हरियाणा में विपक्ष के नेता बेरोजगारी संबंधी खुद आंकड़े बनाते हैं और खुद ही प्रचारित करते हैं जब यह सच्चाई से काफी दूर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static