सीएम मान खुद ही नशे में धुत रहते है, तो तस्करों के खिलाफ क्या कार्रवाई करेंगे: सुनीता दुग्गल

punjabkesari.in Monday, Dec 26, 2022 - 08:05 PM (IST)

सिरसा(सतनाम): सांसद सुनीता दुग्गल ने पंजाब के सीएम भगवंत मान पर निशाना साधा और कहा कि सिरसा पंजाब और राजस्थान के बॉर्डर पर स्थित है। ऐसे में नशा पंजाब से ही सिरसा में आता है। उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान नशे में धुत रहते है। कैसे मान लिया जाए कि वह नशे के खिलाफ कार्रवाई करते है। पंजाब में नशे के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ सकता है।

बता दें कि सांसद सुनीता दुग्गल लोकसभा सत्र खत्म होने के बाद आज सिरसा लौटी और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान वह मीडिया उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए अभी तक सबसे ज्यादा काम सांसद कोटे से होने का दावा किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसा और कहा कि वह भारत को नहीं कांग्रेस को जोड़ने का काम कर रहे है।    

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static