CM मनोहर लाल आज पहुंचे करनाल, खुला दरबार लगाकर सुनी जनता की समस्याएं

punjabkesari.in Saturday, Dec 04, 2021 - 08:55 PM (IST)

करनाल (केसी आर्या) : आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल पहुंचे। उन्होंने वहां खुला दरबार लगाकर जनता की समस्याएं सुनी। उन्होंने किसानों, एनसीआर सहित कई योजनाओं की जानकारी दी। 

सीएम खट्टर ने कहा कि पिछले काफी समय से कोरोना के कारण से समस्या सुनने का क्रम लगातार टूटा हुआ था। अब कोरोना कम हुआ तो एक बार लोगों की शिकायतें सुनने के लिए आए हैं। 165 लोग अपनी शिकायतें लेकर आए है। इनमें कुछ जिला प्रशासन के स्तर की तथा कुछ चंडीगढ़ की थी। कुछ पॉलिसी मैटर थे और कुछ कोर्ट केस के मामले भी लेकर पहुंचे थे। आसपास के जिले जैसे कैथल, कुरुक्षेत्र व पानीपत से भी लोग पहुंचे हुए थे।

उन्होंने बताया कि किसानाें को एक कमेटी का प्रस्ताव दिया था। उसमें पांच लोग उनके होते और कुछ हमारे शामिल होते। ऐसे ही केंद्र में प्रधानमंत्री द्वारा एमएसपी के ऊपर कमेटी बनाई जाएगी। जिसमें किसानों के प्रतिनिधि भी लिए जाएंगे। खट्टर ने बताया कि कल होने वाली वार्ता के बाद अागे के फैसले लेंगे। 

गठबंधन के सवाल पर सीएम बोले कि ये राजनीति है, लोकतंत्र पार्टियां है। अपने अपने तरीके से सबकी अपनी राजनीति होती है। समझौते पहले भी होते हैं। आगे भी होंगे तो समझौते में कौन पार्टी क्या करेगी इसका पार्टी को पता होगा। आज अच्छी सरकार चल रही है और दोनों पार्टी बहुत ही अच्छे तरीके से चल रही है। एनसीआर क्षेत्र में आया था उस समय लगा था बहुत से लाभ मिलेंगे। अब लग रहा है कि खास अंतर नहीं है। वहीं मंत्रिमंडल के विस्तार पर उन्होंने कहा कि बहुत सी बातों पर सस्पेंस रहना चाहिए, ताकि आप भी आनंद ले सकें और हम भी। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static