करनाल विधानसभा उपचुनाव के लिए 6 मई को नामांकन दाखिल करेंगे सीएम नायब सैनी

punjabkesari.in Thursday, Apr 25, 2024 - 12:53 PM (IST)

दिल्ली (कमल कंसल) : करनाल विधानसभा सीट के लिए 25 मई को उपचुनाव होगा। इस सीट से मुख्यमंत्री नायब सैनी चुनाव लड़ेंगे। जिसके लिए नायब सैनी 6 मई यानी सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे।

गौरतलब है कि पुर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफा देने के बाद करनाल विधानसभा सीट खाली हो गई थी। अब यहां हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विधानसभा का उपचुनाव लड़ेंगे और मनोहर लाल करनाल सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।

बता दें कि 13 मार्च को मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। इसी दिन नायब सिंह सैनी ने नये मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण की थी। उनके साथ पांच कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली थी। उसके बाद नायब सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया था। विधानसभा में ही पूर्व सीएम मनोहर लाल ने करनाल से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि करनाल सीएम सिटी ही बना रहेगा। उन्होंने उसी समय संकेत दे दिए थे कि वे नायब सैनी के लिए करनाल सीट खाली कर रहे हैं। बिना विधायक बने नायब सिंह सैनी छह महीने यानी 11 सितंबर तक मुख्यमंत्री पद पर बने रह सकते हैं।

इसके अलावा लोकसभा चुनावों के लिए मैदान में उतरे गुरुग्राम के प्रत्याशी राव इंद्रजीत 29 अप्रैल, अम्बाला प्रत्याशी बंतो कटारिया 1 मई को, हिसार प्रत्याशी रणजीत चौटाला, भिवानी- महेंद्रगढ़ से प्रत्याशी धर्मबीर सिंह और कुरुक्षेत्र के प्रत्याशी नवीन जिंदल 2 मई को नामांकन करेंगे तो वहीं 3 मई को सोनीपत प्रत्याशी मोहन लाल बड़ोली, रोहतक के प्रत्याशी अरविंद शर्मा नामांकन करेंगे... इनके बाद 4 मई को सिरसा प्रत्याशी अशोक तंवर और फरीदाबाद प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर 6 मई को नामांकन करेंगे। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static