नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें मुख्यमंत्री:अभय

punjabkesari.in Sunday, Aug 27, 2017 - 01:25 PM (IST)

गुड़गांव:इनैलो के वरिष्ठ नेता व हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा पिछले 3 वर्षों में भाजपा सरकार ने हरियाणा प्रदेश को आग में झोंकने का काम किया है। रामपाल, जाट आरक्षण, सुभाष बराला और अब बाबा राम रहीम का मामला। इन चारों मामलों में हरियाणा की कानून व्यवस्था का बड़ी बुरी तरह से दिवाला पिटा है। पंचकूला मामले ने सिद्ध कर दिया है कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। 

उन्होंने सरकार से मांग की है कि मुख्यमंत्री को देरी किए बिना अपने पद से त्याग पत्र दे देना चाहिए, क्योंकि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा सरकार की कार्यप्रणाली पर की गई कठोर टिप्पणी भी सरकार को इस सारे प्रकरण के लिए दोषी मानती है। माननीय पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने मंत्रियों द्वारा सरकारी कोष को डेरे को देना अनुचित बताया है। इस सारे मसले पर चर्चा करने व भावी रणनीति तय करने के लिए 29 अगस्त को चंडीगढ़ में पार्टी विधायकों व पार्टी की पी.ए.सी. की मीटिंग बुलाई है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static