दिल्ली से टॉनिक लेकर लौटे सी.एम, कड़क अंदाज में आए नजर

punjabkesari.in Saturday, Feb 08, 2020 - 09:28 AM (IST)

चंडीगढ़ (दीपक बंसल) : हरियाणा सरकार के 100 दिनों के दौरान सी.आई.डी. को लेकर मुख्यमंत्री व गृह मंत्री के बीच विवाद की बातें, जजपा के विधायक रामकुमार गौतम के दुष्यंत चौटाला पर किए कटाक्ष, जजपा विधायक देवेंद्र सिंह बबली द्वारा जिले के अफसरों द्वारा सुनवाई न किए जाने की शिकायत, निर्दलीय विधायक बलराज कुुंडू द्वारा पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के खिलाफ मोर्चा खोलना जैसे विवादों के बाद ऐसा लगने लगा था कि मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई खेल चल रहा हो,लेकिन इन सबके बाद दिल्ली से टॉनिक लेकर चंडीगढ़ लौटे मुख्यमंत्री कड़क अंदाज में नजर आए। 

उन्होंने 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए विरोधियों को करारा जवाब दिया। इतना ही नहीं जिस तरह उनके साथ मंच पर सरकार के अन्य मंत्रियों की बजाय उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, बिजली मंत्री रणजीत सिंह तथा जजपा कोटे से मंत्री बने अनूप धानक नजर आए ऐसे में प्रदेश की राजनीति में उन्होंने नया संदेश देने का प्रयास किया है। 

राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं चल रही थीं कि प्रदेश के राजनीतिक हालातों के चलते 
मुख्यमंत्री की स्थिति कुछ कमजोर होने लगी है या हाईकमान मुख्यमंत्री को तवज्जो नहीं दे रहा,लेकिन दिल्ली प्रवास दौरान उनकी भाजपा व संघ के वरिष्ठ नेताओं के साथ लगातार मुलाकातें हुईं और लगता है कि उन्हें फिर से फ्री हैंड दे दिया गया जिसके चलते आज उनके तेवर अलग ही नजर आए।

दिल्ली की एक सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दुष्यंत चौटाला का होना तथा मंत्री रणजीत चौटाला का प्रधानमंत्री से मुलाकात करना और वहीं आज इनका मुख्यमंत्री के साथ पेश होना राजनीति में नए संदेश देता प्रतीत होता है। मोदी की मुलाकात के बाद उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की जैड सिक्योरिटी प्रदान किया जाना प्रदेश में नया इशारा देने के लिए काफी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static