गोलमाल: आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे कर्मचारियों की आयुक्त ने मांगी रिपोर्ट

punjabkesari.in Wednesday, Mar 13, 2019 - 04:22 PM (IST)

फरीदाबाद (ब्यूरो): नगर निगम में आउटर्सोसिंग पर लगे कर्मचारियों और स्थाई कर्मचारियों को लेकर गोलमाल की स्थिति पैदा हो रही है। निगम आयुक्त ने अकाउंट शाखा से रिपोर्ट मांगी है कि कितने कर्मचारियों को वेतन जारी किया जा रहा है। इस रिपोर्ट को सभी जोन के  कार्यकारी अभियंता और अन्य शाखा के मुख्य अधिकारी के पास भेजा जाएगा। ताकि वह बता सके कि वेतन पाने वाले कर्मचारी काम कर भी रहे है नहीं। अकाउंट शाखा को 15 दिन के भीतर यह रिपोर्ट जमा करानी होगी।  

नगर निगम में स्थाई और आउर्सोसिंग पर 5 हजार से अधिक कर्मचारी काम कर रहे हैै। इसके बाद सरकार द्वारा ग्रुप डी की भर्तियां की गई है। इनमें कई कर्मचारियों को भी निगम मुख्यालय में नियुक्त किया गया है। इसके बावजूद भी निगम अधिकारी स्टाफ की कमी को लेकर परेशान रहते है। पिछले सप्ताह निगम आयुक्त की बैठक में सभी जोन के कार्यकारी अभियंता ने पंप आपरेटर की कमी का मामला उठाया था।  कार्यकारी अभियंता का कहना था कि पंप आपरेटर की कमी के कारण ट्यूबवेल का रखरखाव नहीं हो पाता है। वहीं कार्यकारी अभियंता का कहना था कि कई कर्मचारी उनके पास लगे तो हुए है। लेकिन वह कार्यालय में नजर ही नहीं आते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static