कांग्रेस नेता राव अर्जुन सिंह का हुआ अंतिम संस्कार, 5 दिन पहले बैंकॉक में हार्ट अटैक से हुआ था निधन

punjabkesari.in Tuesday, Oct 24, 2023 - 06:21 PM (IST)

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : पूर्व मुख्यमंत्री राव बीरेन्द्र सिंह के पौत्र राव अर्जुन सिंह का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। 19 अक्टूबर को 44 वर्षीय राव अर्जुन की विदेश में ह्रदयघात से मौत हो गई थी। आज सुबह राव अर्जुन का पार्थिव शरीर रेवाड़ी के रामपुरा हाउस लाया गया। जिसके बाद नारनौल रोड स्थित राव बीरेन्द्र सिंह की समाधि स्थल के पास ही राव अर्जुन सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया।  

PunjabKesari

बता दें कि राव अर्जुन सिंह रामपुरा हाउस के वारिस थे। रामपुरा हाउस का राजनीतिक तौर पर दक्षिण हरियाणा के साथ-साथ हरियाणा और केंद्र में भी दबदबा है। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह के भतीजे राव अर्जुन सिंह कॉंग्रेस के नेता थे, जो अटेली विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहे थे। लेकिन अचानक उनकी मौत की खबर से इलाके में शोक है। 

PunjabKesari

आज अंतिम संस्कार के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह, हरियाणा कैबिनेट मंत्री डॉ बनवारी लाल, राज्यमंत्री ओपी यादव, कोसली विधायक लक्ष्मण यादव, पूर्व मंत्री एमएल रंगा सहित कार्यकर्ता ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर शोक व्यक्त किया और कहा कि कम उम्र में राव अर्जुन राव का निधन होना इलाके के लिए बड़ी क्षति है। सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Related News

static