जय भारत सत्याग्रह एवं संविधान बचाओ रैली के माध्यम से भूपेंद्र हुड्डा का शक्ति प्रदर्शन
punjabkesari.in Friday, Apr 14, 2023 - 02:06 PM (IST)

सोनीपत : हरियाणा में राजनीतिक जोर अजमाइश का दौर शुरु हो गया है। जहां एक तरफ हरियाणा के मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम के तहत गांवों जाकर लोगों से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के बाद शुक्रवार को सोनीपत में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया है। यह रैली के अगामी चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के लिए अहम मानी जा रही है।
पूर्व सीएम हुड्डा का रैली के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन
वहीं बाता दें की कांग्रेस द्वारा जय भारत सत्याग्रह एवं संविधान बचाओ महारैली सोनीपत के सेक्टर-23 के मैदान में आयोजित की गई है। इस रैली की माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपना शक्ति प्रदर्शन भी करेंगे। रैली के माध्यम से भूपेंद्र हुड्डा सत्ता की भाजपा और जजपा को निशाने पर लेंगे। कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित इस महारैली में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा शिरकत करेंगे। इसके अलावा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदयभान, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी रैली में अपना संबोधन देंगे। वहीं इस रैली की संपूर्ण जिम्मेदारी विधायक सुरेंद्र पंवार को दी गई है। वहीं इस महारैली को कांग्रेसियों द्वारा ऐतिहासिक बताया जा रहा है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)