हरियाणा में 10 की 10 सीटें जीतेगी कांग्रेस- चिरंजीव राव

punjabkesari.in Thursday, Jan 25, 2024 - 04:32 PM (IST)

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : रेवाड़ी से कांग्रेस विधायक चिरंजीव राव आज भाजपा सरकार पर जमकर बरसे और उन्होंने कहा कि हर एफआईआर के पीछे सत्ता पक्ष राजनीति कर रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को भारी जन समर्थन मिल रहा है जिससे सत्ता पक्ष में बौखलाहट है। 

राम के नाम पर राजनीति कर रही है भाजपा

चिरंजीव राव ने कहा कि मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भाजपा द्वारा जल्दबाजी की गई है, इसीलिए वहां व्यवस्थाएं अभी तक बन नहीं पाई। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव नजदीक आते देख राम के नाम पर राजनीति कर रही है। चिरंजीव राव ने कहा कि इंडिया गठबंधन मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगा और जीतेगा। बंगाल में ममता बनर्जी से बातचीत चल रही है और चुनाव इंडिया गठबंधन के तहत ही लड़ेंगे। हरियाणा पर उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश में कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के नेतृत्व में पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ा जाएगा और हरियाणा में लोकसभा की सभी 10 की 10 सीटें कांग्रेस जीतेगी। उन्होंने कहा कि जो सरकार सत्ता संभालने से पहले जीरो टॉलरेंस की बात करती थी। आज इस सरकार में रेवाड़ी नगर परिषद में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और अब तो भ्रष्टाचार की जांच विजिलेंस को भी सौंप दी गई है जल्द ही विजिलेंस इस पर कार्रवाई करेगी। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static