फिल्मी स्टाइल में बदमाशों ने ठेकेदार को रोककर बीच सड़क पर पीटा, केस दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Feb 19, 2026 - 11:14 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): अलीपुर बस स्टैंड पर आपसी रंजिश के चलते एक ठेकेदार पर जानलेवा हमला किया गया। गांव हरियाहेड़ा निवासी कमल सिंह को आधा दर्जन बदमाशों ने दो बाइकों पर आकर बीच रास्ते में घेरा और लाठी-डंडों व तेजधार हथियार से बुरी तरह पीटा। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पीड़ित कमल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी गाड़ी से बीमार दोस्त को देखने 1.50 लाख रुपये लेकर आर्टिमिस अस्पताल जा रहा था। जैसे ही वह अलीपुर बस स्टैंड के पास पहुंचा, उसके ही गांव के कुछ ने अपनी बाइक उसकी गाड़ी के आगे अड़ा दी। बदमाशों ने गाड़ी की खिड़की खोलकर उसे बाहर निकाला और अंधाधुंध लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

 

कमल का आरोप है कि जोगिंद्र ने उस पर किसी तेजधार वस्तु से भी हमला किया। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने उसे धमकी देते हुए कहा कि हमने पहले तेरे भाई को मार दिया है, अब तेरा नंबर है। पीड़ित ने पहले भी इन लोगों के खिलाफ शिकायत दी थी, लेकिन उसका आरोप है कि पुलिस ने तब सभी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की थी।

 

पुलिस जांच में सामने आया कि अलीपुर बस स्टैंड पर गवाहों और दोनों पक्षों की मौजूदगी में जांच की। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह मामला गांव की पुरानी रंजिश का पाया गया है। हालांकि, पीड़ित द्वारा लगाए गए 1.50 लाख रुपये छीनने के आरोपों की पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले की फाइल तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी है और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static