अशोक तंवर का विवादित बयान, बोले- सांप व सपोलियों को बदलने की बजाय सांप की मां मारनी पड़ेगी

punjabkesari.in Thursday, Jul 22, 2021 - 09:05 AM (IST)

भिवानी : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर के विवादित बोल सामने आए हैं जिनमें उन्होंने भाजपा नेताओं को सांप व सपोलिए और भाजपा को सांप की  मां कहते हुए इसे मारने पर ही देश का भला होने की बात कही है।  अशोक तंवर ने आज भिवानी में भाजपा व भाजपा नेताओं को लेकर विवादित बयान दिया। साथ ही सरकार से किसानों की मांग मानने और तीनों कृषि कानून रद्द करने की मांग की। तंवर ने हरियाणा के सी.एम. को बदले जाने की चर्चाओं पर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि ये तो सांप व सपोलिए हैं। देश को बचाना है तो सांप की मां यानि भाजपा को मारना होगा। उन्होंने जासूसी मामले पर भाजपा के साथ पूर्व की कांग्रेस सरकार पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि जासूसी हर सरकार करवाती है।

तंवर ने चुटकी लेते हुए कहा कि जासूसी के बाद जांच में क्या मिला, उस जांच के आधार पर कार्रवाई भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मानसून सत्र किसानों के लिए नई उम्मीद है। उन्होंने केंद्र सरकार से किसानों की मांग मानते हुए तीनों कृषि कानून रद्द करने की मांग की। साथ ही भिवानी में एक नाबालिग प्रवासी युवती की तस्करी और दुष्कर्म मामले में पुलिस का फैलियर व स्थानीय भाजपा नेताओं की बेटी द्वारा नाबालिग के मामले का दबाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static