Rohtak डी-पार्क अग्निकांड: दुकानदारों का छलका दर्द, बोले- जहां कल थी रौनक, आज बिखरे पड़े हैं मलबे के ढेर

punjabkesari.in Wednesday, Jun 10, 2026 - 03:53 PM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : रोहतक स्थित डी पार्क पर कल आग के रौद्र रूप ने पूरी मार्केट को चंद घंटे में खंडर में तब्दील कर दिया l जहां कभी एक दिन पहले शोरूम पर ग्राहकों की चहल-पहल रहती थी आज वहां चारो तरफ जले हुए सामान के अवशेष बिखरे पड़े हैं शोरूम मालिकों का आपबीती बताते हुए दिल भर आया बोले अपनी आंखों के सामने सब कुछ उजड़ते हुए देखा लेकिन बेबस रहे कुछ कर नहीं पाए l 

आग इतनी भयानक रूप ले चुकी थी की चारों तरफ ही कोहराम मचा हुआ था। शोरूम मालिकों का कहना है कि यहीं से उनका परिवार और उनके साथ काम करने वालों का परिवार चलता था l इसी व्यवसाय के साथ उन्होंने अपने परिवार और अपने लिए काफी सपने देखे थे लेकिन सब कुछ बर्बाद हो गया l

PunjabKesari

उन्होंने सरकार से मांग की है की सरकार उनके करोड़ों रुपए के हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा दे ताकि वह दोबारा से अपना जीवन शुरू कर सके l लेकिन विडंबना की बात यह भी है की हादसे से बचने के लिए अधिकांश दुकानों और शोरूम पर आग बुझाने की यंत्र तक नहीं थे यह खुद दुकानदारों का कहना है।

शोरूम मालिकों और दुकानदारों ने रोहतक प्रशासन की भी तारीफ की और कहा कि प्रशासन की तरफ से आग बुझाने के भरसक प्रयत्न रहे लेकिन आग इतनी ही भयानक थी कि सब कुछ काबू से बाहर हो गया।   

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static