HSSC Scam: 2 से 10 लाख रुपए में बिकी सरकारी नौकरी, डाटा रूम से लेकर पार्किंग तक फैला भ्रष्टाचार (VID

punjabkesari.in Saturday, Apr 07, 2018 - 10:21 PM (IST)

पंचकूला(धरणी/उमंग): हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन नोकरी धांधली मामले में कुछ अहम सबूत पुलिस के हाथ लगे हैं। ये सबूत आठों आरोपियों की टेलीफोनिक वार्ता से जुड़े हैं, जिस के आधार पर की गिरफ्तारियां गई हैं। मामले को लेकर चल रही पड़ताल में सीएम फ्लाइंग स्क्वायड की टीम के सामने कुछ और चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

जांच में सामने आया कि हरियाणा में अगर एक ड्राइवर भर्ती होता है, तो 2 से साढ़े तीन लाख रुपए, वहीं क्लर्क के लिए 10 लाख रुपए लेने का खेल चल रहा था। जिसमें अभी कई कडिय़ां सामने आनी बाकी है,लिहाजा स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने 8लोगों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। बड़ी बात यह है, कि पिछले डेढ़ साल से यहां किसी भी विभाग में किसी भी पद के लिए रेट तय किए जाते थे, जिसमें क्लर्क, ड्राइवर्स, कंडक्टर, नर्स, ऑपरेटर समेत अनेक भर्तियोंं में लोगों को भर्ती कराने के लए 2 से 10 लाख रुपए तक का सौदा होता था। जांच टीम अब पकड़े गए कर्मचारियों के बैंक खाते और प्रॉपर्टी की भी जांच करेगी।

इनके अंदर ही सारी इंफोर्मेशन
-केस की इन्वेस्टिगेशन क्राइम ब्रांच पंचकूला को दी गई है। जिसमें तीन टीमों को लगाया गया है। गिरफ्तारी के बाद रिमांड लेने के लिए शुक्रवार तक डॉक्यूमेंट्स को कंप्लीट किया गया, लेकिन इसके अलावा अभी तक टीम ने तीन लोगों के घरों में रेड कर ली है। जिसमें कई लाख रूपए कैश, दो लैप टॉप, एक डायरी और कुछ बिल मिले हैं।
- इसके अलावा पुलिस के पास वो साधन ही नहीं मिल रहा है, जिसमें इतनी हैवी हार्ड डिस्क के डाटा को डाला जा सके। क्यों कि यहां 22 से ज्यादा हार्ड डिस्क हैं,जिसमें पिछले डेढ साल की भर्तियों का डाटा है। जिसमें सारा खेेल रचा गया।
- दो लोगों के घरों पर रेड करने के लिए शुक्रवार शाम को ही टीम निकल गई। वहीं पंचकूला से एक जगह से कुछ डाटा मिला है, जिसे कुछ सीडी के अंदर डलवाया जा रहा है। जिसमें कुछ पेपरों की पूरी डिटेल है, ये वो पेपर और रिजल्ट है, जो पिछले छह माह में हुए हैं।

किस भर्ती के कितने तक लगे रेट
ड्राइवर भर्ती- 3.5 लाख से 4 लाख
क्लर्क भर्ती- 4 लाख से 5 लाख
क्लर्क भर्ती जनरल कैटिगिरी-10 लाख
ग्रीड सब स्टेशन में ऑपरेटर- 6 लाख
टाइपिंग टेस्ट क्लीयर के- 7 लाख रुपए
कंडक्टर भर्ती- 3 लाख

Shivam

Related News

महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए, 2 लाख सरकारी नौकरियां...BJP के हरियाणा चुनाव संकल्प पत्र में 20 वादे

कहां से आया इतना कैश? फरीदाबाद पुलिस ने चेकिंग में 2 गाड़ियों से बरामद किए 2 करोड़ 70 लाख रुपये

जींद: 10 लाख से ज्यादा मतदाता चुनेंगे 5 विधायक, मतदाताओं की सुविधा के लिए बनाए गए 1036 पोलिंग बूथ

एशिया की प्रमुख चीका अनाज मंडी में धान की आवक ने पकड़ा जोर, 3100 रुपए प्रति क्विंटल बिकी 1509 किस्म

Rape के दोषी को 10 साल कैद, अपहरण कर दोषी ने दिया था वारदात को अंजाम

सोनीपत में बदमाशों ने मचाया उत्पाद, ATM से निकाले 9 हजार रुपए...जाते-जाते की 50 लाख रुपए की डिमांड

हरियाणा के सोनीपत में भीषण हादसा, 2 बसों के बीच आमने-सामने की टक्कर, मौके पर मची चीख-पुकार

हरियाणा में गली में खेल रहे थे दोनों 2 बच्चे अचानक लापता, सीसीटीवी को खंगाल रही पुलिस

भाजपा के 10 सालों में पंचकूला बेहाल, जनता अब 5 अक्टूबर को देगी भाजपा को जवाब: चंद्र मोहन

चंडीगढ़ में नौकरियों में हिस्से को लेकर गंभीर हुए हरियाणा-पंजाब, शाह की अध्यक्षता में होने बैठक में होगी चर्चा