Haryana Top10: नूंह हिंसा के 19 आरोपियों को कोर्ट ने भेजा सलाखों के पीछे, पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Friday, Aug 04, 2023 - 05:49 AM (IST)

डेस्क: नूंह में बीते दिनों ब्रजमंडल यात्रा के दौरान भड़की हिंसा के 19 आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया है। हिंसा में शामिल गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया था। जिसके बाद आज जिला अदालत में पुलिस ने पेश किया था। अदालत के आदेश पर इन आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 

रोकी जा सकती थी नूंह में हिंसा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने बताई मेवात प्रकरण की असली वजह 

हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के बाद अब राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस-बीजेपी के नेता एक दूसरे पर चुनाव में फायदा लेने के लिए दंगे भड़काने का आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज प्रेस वार्ता कर हरियाणा सरकार पर निशाना साधा है। 

नीरज बवाना गैंग से जुड़ा अवैध हथियारों का सप्लायर गिरफ्तार, आरोपी पर दर्ज है 1 दर्जन से अधिक मामले 

बहादुरगढ़ सीआईए-2 पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने नीरज बवाना गैंग से संबंध रखने वाले हथियारों के सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हथियार सप्लायर से 6 देसी पिस्तौल, दो राइफल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए है। 

इस दिन से रेवाड़ी स्टेशन पर रुकेगी वंदे भारत, राव इंद्रजीत की मांग पर रेल मंत्रालय ने दी हरी झंडी 

रेवाड़ी जिले के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जहां नई दिल्ली-जयपुर के बीच कुछ महीने पहले जो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू हुई है, वह अब अगस्त महीने से रेवाड़ी जंक्शन पर भी रुकेगी। दिल्ली-जयपुर के बीच रेवाड़ी ही सबसे बड़ा जंक्शन है। 

पुलिस कस्टडी में युवक की बेरहमी से पिटाई, परिजनों ने SP से लगाई न्याय की गुहार, 4 लोगों पर केस दर्ज 

शहर में पुलिस द्वारा नाबालिग को थर्ड डिग्री देने का मामला सामने आया है। पुलिस का सितम पट्टे से लेकर डंडे और के बाद जोरदार चांटों तक चला। आरोप है कि 50 से ज्यादा चांटों से नाबालिग का मुंह सूजा हुआ है। वहीं परिजनों ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। जिसके बाद एसपी के निर्देश पर एएसआई समेत 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।  

अब सरकारी डिपो पर महिलाएं बांटेंगी राशन, कैथल में महिलाओं के लिए 84 डिपो आरक्षित (VIDEO) 

महिलाएं आत्मनिर्भर बने इसके लिए सरकार ने अब सरकारी राशन डिपो में भी महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाया है जिस बीच 60 साल से ऊपर के राशन डिपो धारकों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं जिनकी जगह अब महिलाएं राशन डिपो चलाएंगी। इसके लिए खाद्य आपूर्ति विभाग ने सरल पोर्टल के द्वारा इच्छुक महिलाओं के आवेदन लेने शुरू कर दिए हैं। 

हरियाणा: नूंह में नहीं थम रहा बवाल, दो धार्मिक स्थलों पर हमला...पेट्रोल बम फेंक लगाई आग 

मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने हरियाणा के नूंह जिले के तावडू में बुधवार रात दो मस्जिदों पर मोलोटोव कॉकटेल यानी पेट्रोल बम फेंके। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुई इन घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ। 

हरियाणा हिंसा पर अमेरिका भी हुआ परेशान! अमेरिकी विदेश विभाग ने की शांति की अपील 

अमेरिका ने मणिपुर हिंसा के बाद एक बार फिर हरियाणा के नूंह में हुए सांप्रदायिक तनाव पर अपनी चिंता प्रगट की है। अमेरिका के विदेश विभाग ने नूंह समेत गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में हुई हिंसक झड़प के बाद लोगों से शांति की अपील करते हुए हिंसा से दूर रहने का आग्रह किया है। 

नूंह हिंसा में मारे गए होमगार्ड का पुलिस सम्मान से संस्कार, 4 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि, घर का इकलौता बेटा था मृतक 

नूंह में ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हुई हिंसा ने फतेहाबाद जिले के एक घर का चिराग बुझा दिया। घर के इकलौते बेटे को इस हिंसा ने अपना शिकार बना लिया. इस हिंसा नेअस्थायी ड्यूटी पर गए फतेहाबाद के गांव फतेहपुरी के रहने वाले होमगार्ड जवान गुरसेवक सिंह की जान ले ली। 

Nuh Voilence "पहले मंदिर में बनाया बंधक, फिर सिर के पास से निकली गोली, पुलिस वाले ने बचाया मुझे"- युवती ने बताई हिंसा की कहानी 

 

नूंह में आयोजित यात्रा में दादरी से शामिल होने पहुंचे जत्था के लोगों ने वहां की घटना के बारे में रूंह कांपने जैसा वाक्या बताया। जत्थे में शामिल एक युवती गोलीबारी में जहां बाल-बाल बची तो वहीं अन्य लोगों को मंदिर में बंधक बनाने के दौरान चार घंटे कैसे बिताए, पूरी जानकारी दी।  

रादौर में एक्साइज विभाग ने एक मकान में की छापेमारी, भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप बरामद 

रादौर में एक्साइज विभाग की टीम ने पुराने रामलीला मैदान के पास स्थित एक व्यक्ति के घर व अनाज मंडी में छापेमारी की। इस दौरान लाखों रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद हुई। रादौर में अब तक पकड़ी गई अवैध शराब की यह सबसे बड़ी खेप है।  

             (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static