बंद पड़े कुएं में गिरी गाय, कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से निकाला बाहर

punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2020 - 12:09 PM (IST)

फतेहाबाद(रमेश): फतेहाबाद के भट्टू इलाके में बंद पड़े कुएं में एक गाय गिर गई। जिसे गौभक्तों ने बड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी का मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। गाय काे काेई नुकसान नहीं पहुंचा है। 

गांव के लोगों ने बताया कि घटनास्थल पर सीवरेज व्यवस्था न होने के कारण वर्षों पहले यह कुंआ बनाय गया था, मगर बाद में इसका इस्तेमाल न होने पर इसे लकड़ी के फट्टों से ढक दिया गया। शुक्रवार काे इस स्थान पर एक गाय पहुंच गई। गाय का वजन अधिक होने के कारण कुएं के ऊपर रखे गए फट्टे टूट गए और वह इसमें जा गिरी।

इसकी सूचना मिलते ही गौशाला से गौभक्त मौके पर पहुंचे और गाय को निकालने का प्रयास किया। घंटों की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static